जीवन कैसे जिएं

प्रदीप भैया,कल आपसे मिलकर आया,आपने मुझसे कहा था.....जितना संभालने की कोशिश करते हैं तिनके की तरह सब बिखरता जा रहा है, जब से सुना बात घूमती रही है....प्रतिउत्तर में आपसे कहना चाहता हूँ.....
जीवन को आपने त्वरा से जीने की कोशिश में कमी नहीं की है.....एक तरफ मन है दूसरी तरफ संसार है,शरीर है.....आपने देखा होगा कि कई बार खुद के भी भूल जाने के पल आए होंगे और समय का पता न चला होगा!
जब यही पल बड़े होने लगते हैं तब परम् सत्य अवतरित होता मालूम होने लगता है और तब सबकुछ होता हुआ मालूम चलने लगता है,स्वंय के प्रयास का बोध मिटने लगता है।
कल का जीवन था जो वह तो बीता, एक कल पुनः आएगा पर जो जीवन है वह पल पल करके हमारे पास आता है जैसे नदी का जल कल कल करता हमारी आंखों के सामने से गुजर जाता है यदि हम नदी के किनारे पर खड़े होकर इस नजारे को देखना चाहें।
पृथ्वी हर पल चलायमान है अपनी धुरी पर,साथ ही चलायमान है सूर्य के भी चतुर्दिक.....और भी आकाशीय पिंड है जो नित्य चलायमान है इनकी गति कभी रुक सकती है क्या ?
ठहरा नहीं जा सकता,संसार में हो रहे कार्यकलाप इसी गति के हिस्से हैंए निर्बाध हैं इसपर वश नहीं होता,किया जा भी नहीं सकता.....बस अपनी गति की लय बनी रहे जैसे सड़क और मुसाफिर का रिश्ता.....सड़क हमारे साथ नहीं आती वह तो सिर्फ और सिर्फ हमें मंजिल तक पहुंचाती है पर सड़क पूर्ण वैराग्य प्राप्त है,किसी से उलझती भी नहीं और किसी को रुकने भी नहीं कहती......मुसाफिर उससे होकर गुजर जाता है वह सिर्फ देखती है,यही उसका निजधर्म है।
कुछ भी भूला नहीं जा सकता पर संसार के चक्र को समझकर स्वंय को ही भूलने की कोशिश हम कर सकते हैं।
इसी पुराने शरीर में तब पुनर्जन्म होता है,बीमारियां  तिरोहित होने लगती है और हम ठीक वैसी ही गति में एक संतुलित त्वरा के साथ शामिल हो जाते हैं जैसे चाँद, तारे सूरज और हमारी पृथ्वी शामिल है.....
मैंने आपकी गति देखी है,वैसी ही है जैसी की चर्चा में आया है बस,इसे बनाए रखिए। सबकुछ का सामना करने की पूर्ण शक्ति आपके पास है,मैं देख पा रहा हूँ,माँ भगवती और संसार छोड़कर गए हमारे अपनों का आशीर्वाद सदा हमारे साथ बना रहता है।
हमेशा

आपका राजेश

Comments

Popular posts from this blog

आज की,अभी की दुनियाँ

निर्भार्यता