हकीकत
आपके पास बहाने की गुंजाइश हमेशा हर पल रहती है पर आप इन्हें उपयोग में नहीं लाते तो आप एक अच्छे इंसान बने रहते हैं
जीवन से हर पल खुशियों की बेल प्रस्फुटित होती रह सकती है बस आपका मन यह जान ले कि आपको बैक गियर नहीं है और आपकी यात्रा विपरीत दिशा में कभी नहीं होगी,बस आगे की तरफ ही बढ़ना होगा....चाहे जाम मिले, दुर्गम चढ़ाई मिले, वापसी आपकी हो नहीं सकती.....आगे और आगे,बस आगे ही आगे जाने के लिए जीवन मिला करता है।
हम बचपन को फिर से नहीं पा सकते है,यात्रा आगे की ओर ही करती है जिंदगी,यानी युवावस्था,फिर वृद्धावस्था.....हम जीवन को रुक हुआ देख ही नहीं सकते हैं....हर सेकेंड उसकी यात्रा जारी रहती है,रुकती कभी नहीं।
कर्म की भी यात्रा आपको ऐसे ही आगे लेकर जाती है जब आप अथक होकर कर्म में तल्लीन हो जाते हैं....कर्म करते रहने से हमारा खोता कुछ भी नहीं है,सिर्फ पाने को ही होता है इसलिए महापुरुषों ने रात दिन कार्य को वरीयता दी है,रुकने को मौत सदृश समझा है!
Comments
Post a Comment