Continuity (निरंतरता)

निरंतरता योग का ही आयाम है जो ज्ञान के माध्यम से हमें पूर्णता देता है,हममें से ज्यादातर लोग इसका स्वाद नहीं चख पाते क्योंकि यह एक कठोर साधना है और दैनिक दिनचर्या में समाहित होता है,व्यर्थ की चीजों की पहचान,उनका त्याग और ज्ञान के पथ पर मार्गच्युत नहीं होने की दृढ़ता ही इसके मुख्य आलम्ब हैं.......स्वंय से,भटकते मन से ही पल प्रतिपल की लड़ाई से निरन्तरता का आरम्भ होता है,ज्यों लगेगा कि दिन घण्टे की तरह बीतने लगे,सप्ताह दिन की तरह.......आपको वर्ष बीतने के भी शायद पता न चले.......जीवन की पूरी यात्रा भी एक दिन की यात्रा जैसी प्रतीत हो सकती है,ऐसा अनुभव में लोगों को आया है!

Comments

Popular posts from this blog

आज की,अभी की दुनियाँ

निर्भार्यता